भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने आज सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी सी-57 के माध्यम से आदित्य एल-1 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। इसके साथ ही सूर्य के अध्ययन के मिशन की दिशा में भारत ने अपना कदम बढ़ा दिया है। आदित्य एल-1 को सूर्य की 125 दिन की यात्रा शुरू करने में लगभग 1 घंटा और 3 मिनट का समय लगा। आदित्य एल-1 मिशन का उद्देश्य सौर हवाओं और सूर्य के वातावरण का अध्ययन करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि मानव कल्याण के लिए ब्रहमांड की बेहतर समझ विकसित करने के लिए भारत के अथक वैज्ञानिक प्रयास जारी रहेंगे। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि यह सफलता फिर से देश और उसके अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए एक अविश्वसनीय और प्रेरणादायक अमृतकाल क्षण है। मुख्यमंत्री योगी ने इस सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो को बधाई दी है। उन्होंने इसे ‘नए भारत‘ की सामर्थ्य का प्रतीक बताते हुए कहा कि चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी आत्मनिर्भर भारत की ताकत का साक्षी बनेगा।
News On AIR | सितम्बर 2, 2023 7:56 अपराह्न | LUCKNOW | UP NEWS | Uttar Pradesh | UTTAR PRADESH NEWS
इसरो ने आज सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी सी-57 के माध्यम से आदित्य एल-1 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया