मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 29, 2025 9:30 अपराह्न

printer

इसरो छात्रों को अंतरिक्ष में भारत के भविष्य को आकार देने वाली तकनीक विकसित करने में सहायक समर्पित मंच शुरू किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए युवा अन्वेषक के साथ हाथ मिला रहा है। इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक जी. सतीश कुमार ने घोषणा की है कि छात्रों को अंतरिक्ष में भारत के भविष्य को आकार देने वाली तकनीक विकसित करने में सहायक समर्पित मंच शुरू किया गया है। चेन्नई में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व विंग कमांडर जया तारे ने अपने एनसीसी कैडेट से भारतीय वायु सेना तक के सफर को साझा कर छात्रों को अपने सपनों का पीछा करने की प्रेरणा दी। एनालॉग अंतरिक्ष यात्री आस्था झालम ने विकसित भारत के लिए कौशल को निखारने की आवश्यकता पर बल दिया। फ्रांसीसी वाणिज्य दूतावास के ह्यूग्स बोइतो ने विज्ञान के क्षेत्र में भारत-फ्रांस सहयोग पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में 22 राज्यों के छात्रों ने भाग लिया।