जनवरी 4, 2025 10:12 पूर्वाह्न

printer

इथोपिया में 90 लाख बच्‍चे मानव निर्मित और प्राकृतिक आपदाओं के कारण नहीं जा रहे स्‍कूल: यूनिसेफ

संयुक्‍त राष्‍ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने कहा है कि इथोपिया में नब्‍बे लाख बच्‍चे मानव निर्मित और प्राकृतिक आपदाओं के कारण स्‍कूल नहीं जा रहे हैं ।

 

यूनिसेफ की इथियोपिया मानवीय स्थिति रिपोर्ट में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन और संघर्ष के कारण इथियोपिया के छह हजार से अधिक स्‍कूल बंद है।

 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है इन्‍हीं कारणों से 10 हजार से अधिक स्‍कूल क्षतिग्रस्‍त हो गए हैं, जिससे बच्‍चों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है। यूनिसेफ ने कहा है कि इथोपिया का शिक्षा क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला