इंडोनेशिया में सुमात्रा द्वीप पर तीन प्रांतों में तूफान के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ सौ आठ हो गई है, जबकि चार सौ लोग अब भी लापता हैं। आपदा से दक्षिणी थाइलैंड और मलेशिया में करीब दो सौ लोग मारे गए हैं।
पर्यावरण समूहों ने बाढ़ से हुए नुकसान के लिए वनों की कटाई को जिम्मेदार ठहराया है। इंडोनेशिया के पर्यावरण मंत्रालय ने वनों की कटाई के लिए जिम्मेदार खनन और जलविद्युत कंपनियों के परिचालन पर रोक लगा दी है।
सुमात्रा के स्थानीय अधिकारियों ने सरकार से राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने का आह्वान किया है ताकि बचाव और राहत कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि जारी की जा सके।