इंडोनेशिया में विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन से सुमात्रा द्वीप में पिछले 15 दिन में एक हजार से अधिक लोग मारे गए हैं और दो सौ से अधिक लोग लापता हैं। इन घटनाओं में पांच हजार से अधिक लोग घायल हैं और एक लाख से अधिक मकानों तथा ढांचों को नुकसान पहुंचा है।
मलक्का जलडमरूमध्य के ऊपर बने शक्तिशाली चक्रवात के कारण सुमात्रा में भारी वर्षा हुई है। श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया और वियतनाम में भी खराब मौसम के कारण दो हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।