जून 5, 2024 2:37 अपराह्न

printer

इंडी गठबंधन के पांच सांसद और एक विधायक चुनकर जनता ने हम पर विश्वास जतायाः मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर राज्य की जनता को धन्यवाद करते हुए कहा कि इंडी गठबंधन के पांच सांसद और एक विधायक चुनकर जनता ने हम पर विश्वास जताया है। श्रीसोरेन ने कहा कि जिस भरोसे के साथ जनता ने इंडी गठबंधन को समर्थन दिया है, उस पर हम निश्चित रूप से खरा उतरेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि देश की जनता ने अपना दायित्व बखूबी निभाया है। इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जनता ने भाजपा को नकारते हुए हमें भरपूर समर्थन दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला