जनवरी 16, 2025 7:00 पूर्वाह्न

printer

इंडियन सुपर लीग में आज पंजाब एफसी का मुकाबला मुंबई सिटी एफसी से होगा

नई दिल्‍ली के जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम में फुटबॉल के इंडियन सुपर लीग के मुकाबले में पंजाब एफसी का मुकाबला मुंबई सिटी एफसी से होगा। यह मैच आज सुबह 7:30 पर शुरू होगा। पंजाब एफसी फॉर्म से जूझ रही है और पिछले दो घरेलू मैच हार चुकी है। हालांकि मुंबई सिटी एफसी पिछले 5 मैच लगातार जीती है और अपने इस प्रदर्शन को कायम रखने के लिए मैच खेलेगी। आईएसएल रैंकिंग में पंजाब एफसी 14 मैचों में 19 अंकों के साथ तालिका में नौवें स्थान पर है और मुंबई सिटी एफसी 15 मैचों में 23 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।