मई 22, 2024 7:03 अपराह्न

printer

आलमगीर आलम की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी ने आज उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया

टेंडर घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद ईडी ने आज उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। ईडी के वकील ने कोर्ट से आलमगीर आलम को और 7 दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की अनुमति मांगी।  इसके बाद कोर्ट ने आलमगीर आलम को पांच दिनों तक रिमांड पर लेकर पूछताछ की अनुमति प्रदान की।