अप्रैल 29, 2024 1:17 अपराह्न

printer

आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने के लिए वाहन आयात प्रतिबंधों को हटाने पर विचार कर रहा है श्रीलंका

आर्थिक वृद्धि की गति को बढ़ाने के लिए श्रीलंका वाहन आयात प्रतिबंधों को समाप्‍त करने पर विचार कर रहा है। स्‍थानीय मीडिया ने खबर दी है कि श्रीलंका का वित्त मंत्रालय कुछ शर्तों को छोड़कर 2024 की समाप्ति या 2025 की शुरुआत तक इन प्रतिबंधों को सुगम बनाने पर विचार कर रहा है।

2022 में आर्थिक उथल-पुथल से प्रभावित इस द्वीप राष्‍ट्र में प्रतिक्रिया स्‍वरूप वाहन आयातों पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद यह विचार किया जा रहा है। श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे द्वारा नियुक्‍त समिति की सिफारिशें निर्णय लेने में एक महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस समिति की राय अगले वर्ष अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष- आईएमएफ द्वारा निर्धारित राजस्‍व लक्ष्‍यों को पूरा करने के अनुरूप प्रतीत होती है।

यह कदम देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर लगभग 66 अरब 75 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ा सकता है। श्रीलंका अत्‍यधिक कठोर आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। यह अपनी अर्थव्‍यवस्‍था को पुनर्जीवित करने के कई उपाय कर रहा है।

श्रीलंका के रुपए में स्थिरता के संकेत मिलने लगे हैं। इससे प्रेरित होकर राष्‍ट्रपति विक्रमसिंघे निकट भविष्‍य में मुद्रा के मूल्‍य में सकारात्‍मक विकास का संकेत दे सकते हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला