आम आदमी पार्टी नेता आतिशी ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने पिछले सप्ताह आतिशी और उनके मंत्रिपरिषद को पद की शपथ दिलाई थी। आतिशी कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह भाजपा की सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं।