राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि आदिवासी लोग प्राकृतिक जीवनशैली से संचित ज्ञान का भंडार हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि आदिवासी लोगों की जीवनशैली से सीख लेकर देश के सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि देश का संपूर्ण विकास तभी संभव है जब विकास प्रक्रिया में आदिवासी लोगों की सक्रिय भागीदारी हो।
राष्ट्रपति ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती आदिवासी परंपरा और संस्कृति से समृद्ध है। आदिवासी समाज के लोग प्रकृति को करीब से समझते हैं और सदियों से पर्यावरण के साथ सामंजस्य बिठाकर रहते आए हैं।
समारोह के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु ने 7 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। समारोह को संबोधित करते हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद थे। राष्ट्रपति आज दोपहर नया रायपुर में स्वास्थ्य विज्ञान और आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।