दिसम्बर 21, 2024 1:53 अपराह्न

printer

आतंकी हमले में पाकिस्तान के सोलह सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान की सीमा से सटी पाकिस्तान की एक सैन्य चौकी पर कल रात हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान के सोलह सैनिकों की मौत हो गई है। खुफिया अधिकारियों के मुताबिक़, लगभग तीस उग्रवादियों ने ख़ैबर पख़्तूनवा प्रांत के मकीन इलाक़े में यह हमला किया। पाकिस्तानी तालिबान ने हमले की ज़िम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसने यह हमला उनके कमांडरों की मौत का बदला लेने के लिए किया है।