दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली आज राष्ट्रपति यून सुक योल के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान करेगी। यह प्रस्ताव उनके मंगलवार को विवादास्पद मार्शल लॉ लगाने की घोषणा के बाद आया है। हालांकि राष्ट्रपति यून सुक योल ने छह घंटे बाद इसे वापस ले लिया था।
राजनीतिक दलों और मीडिया को नियंत्रित करने के उद्देश्य से मार्शल लॉ लागू करने के उनके फैसले को 190 सांसदों ने खारिज कर दिया था। मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी और पांच अन्य दलों ने तर्क दिया है कि मार्शल लॉ की घोषणा ने संविधान का उल्लंघन किया है।
इस बीच, राष्ट्रपति यून सुक योल ने मार्शल लॉ लागू करने के अपने असफल प्रयास के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। वे और उनकी पत्नी किम किओन ही पहले से ही भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपों का सामना कर रहे हैं।
महाभियोग प्रस्ताव को पारित करने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है। अगर संवैधानिक न्यायालय द्वारा इसे बरकरार रखा जाता है तो राष्ट्रपति को पद से हटना पड़ सकता है।