आज प्रदेश भर में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जगह जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर विभाजन का दंश झेलने वाले परिवारों को याद करने के साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में मौन जुलूस में शामिल हुए और उन्होंने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया।
मौन जुलूस में दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत अन्य लोग शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश आज इतिहास के काले अध्यायों का स्मरण कर रहा है। इतिहास केवल अध्ययन का विषय नहीं होता है बल्कि वह गलतियों के परिमार्जन और गौरवशाली क्षणों से प्रेरणा ग्रहण करने का संकल्प होता है। मुख्यमंत्री ने इतिहास के इन काले अध्याय से पर्दा उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।
उन्होंने कहा कि जब राष्ट्र प्रथम की भावना हमारे जीवन का संकल्प बन जाएगी, तो भारत जल्द ही दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बन जाएगा।
उन्होंने कहा- शताब्दी महोत्सव 1947 में जब भारत की आजादी के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं उस समय एक ऐसा भारत जो विकसित भारत होगा, शक्तिशाली भारत होगा, सशक्त भारत होगा, उसे सशक्त भारत के निर्माण के लिये प्रधानमंत्री जी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिन पंच प्रणव की बात की। इन पंच प्राण में से महत्वपूर्ण प्रभाव है और वह है नागरिक कर्तव्य। अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करते हुए राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ उसे कार्य करना होगा।
राष्ट्र प्रथम का ये भाव जब हमारे जीवन का संकल्प बनेगा वो भारत के अंदर भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने में कोई देर नहीं लगने वाली है।