मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 7, 2025 10:40 पूर्वाह्न

printer

आज देश के विभिन्न हिस्सों में वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है

आज देश के विभिन्न हिस्सों में वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है। यह दिन रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती का प्रतीक है। महर्षि वाल्मीकि को ‘आदि कवि’ या संस्कृत भाषा के प्रथम कवि के रूप में भी सम्मानित किया जाता है। वाल्मीकि संप्रदाय के लोग उन्हें ईश्वर का दूत मानते हैं और परगट दिवस को बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं। इस अवसर पर शोभा यात्रा भी निकाली जा रही है।