केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज त्रिपुरा के धलाई जिले में हादूक्लाऊ स्थित ब्रू जनजातीय लोगों की पुनर्वास कॉलोनी में गए। ब्रू लोगों से बातचीत में गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जिन लोगों के पास आयुष्मान भारत कार्ड नहीं हैं उन्हें जल्द ही कार्ड दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि देश में सरकारी और पैनलबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज के लिए एक परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रूपए दिए जाएंगे। श्री अमित शाह ने युवाओं से कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त करने और अपना व्यवसाय शुरू करने को कहा। उन्होंने जीवन में समृद्धि प्राप्त करने के लिए युवाओं से अच्छी शिक्षा लेने का भी आग्रह किया। गृह मंत्री त्रिपुरा की तीन दिन की यात्रा पर हैं।
Site Admin | दिसम्बर 22, 2024 1:57 अपराह्न
आज त्रिपुरा के धलाई जिले में हादूक्लाऊ स्थित ब्रू जनजातीय लोगों की पुनर्वास कॉलोनी में गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
