नागालैंड आज अपना 62वां राज्य दिवस मना रहा है। वर्ष 1963 में इसी दिन आधिकारिक तौर पर वह भारत का 16वां राज्य बना था। नागालैंड के इतिहास में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों आयोजित किये जा रहे हैं।
राज्य स्तरीय उत्सव कोहिमा में नागालैंड सिविल सचिवालय प्लाजा में होगा जहां मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो सभा को संबोधित करेंगे और पिछले छह दशकों में राज्य की विकास यात्रा पर चर्चा करेंगे। राज्य की प्रगति के दृष्टिकोण के अनुरूप शासन और शिक्षा में सुधार लाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल शुरू करेंगे।
इस दौरान शिक्षक उपस्थिति निगरानी प्रणाली-स्माइल ऐप का लोकार्पण किया जाएगा। वे श्री रियो नागालैंड एन्हांसिंग क्लासरूम टीचिंग एंड रिसोर्सेज परियोजना के तहत सात लाइट हाउस स्कूल कॉम्प्लेक्स की वर्चुअल रूप से आधारशिला रखेंगे। सरकारी कार्यों को डिजिटल और आधुनिक बनाने की एक पहल स्मार्ट सचिवालय भी लॉन्च होगा।
उत्सव में विशेष प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन ने राज्य दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर नागालैंड के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
राज्पाल गणेशन ने कहा कि साझा लक्ष्य आपसी सम्मान, समझ और एकता पर आधारित समाज का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा पिछले छह दशकों में नागालैंड ने महत्वपूर्ण प्रगति से सांस्कृतिक विरासत समृद्ध हुई है और आधुनिकता के साथ परंपरा का मिश्रण इस तरह से हुआ है जो राज्य के ताने-बाने को समृद्ध करता है।