दिसम्बर 17, 2024 1:15 अपराह्न

printer

आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर उधमसिंह नगर में सहायक निर्वाचन अधिकारियों को किया गया नियुक्त

उधमसिंह नगर के जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर जिले में निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इन नियुक्तियों के साथ ही उन्होंने चुनावों के दौरान किये जाने वाले कार्यों के लिए भी निर्देश जारी किये हैं।