आकांक्षी जिलों मे शामिल हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में देश का पहला ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन स्थापित होगा। यह स्टेशन एन.एच.पी.सी. चमेरा चरण-3 द्वारा तैयार किया जाएगा। इसके लिए सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है तथा अगले वर्ष अगस्त माह तक यह प्लांट स्थापित हो जाएगा। यहां से तैयार होने वाली ग्रीन हाडड्रोजन को बसों में फ्यूल के रूप में प्रयोग में लाया जाएगा तथा इससे बसें चलाई जाएंगी। इस
स्टेशन पर करीब 14 करोड़ रुपए व्यय होंगे। इस स्टेशन के स्थापित हो जाने
से राज्य सरकार के हिमाचल को ग्रीन राज्य बनाने की कवायद में एक मील का पत्थर स्थापित होगा।
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि हिमाचल को हरित राज्य बनाने की कड़़ी में चंबा जिला में ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया है तथा यह स्टेशन एन.एच.पी.सी. चमेरा-3 द्वारा स्थापित किया जाएगा। यह देश भर में पहला ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन होगा। यह एक पायलट प्रोजैक्ट है जिसपर 14 करोड़ रुपए व्यय होंगे। चंबा में सोलर प्लांट स्थापित होगा जिससे निकलने वाली ग्रीन हाइड्रोजन को फ्यूल के रूप में प्रयोग किया जाएगा तथा इससे बसें चलाई जाएंगी। उपायुक्त के अनुसार अगस्त 2025 तक यह प्लांट स्थापित हो जाएगा जिसके लिए टेंडर हो गया है। वहीं ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली बसें खरीदने की प्रक्रिया भी एन.एच.पी.सी. ने शुरू कर दी है।