मई 18, 2024 5:39 अपराह्न

printer

आईपीएल की तर्ज पर झारखंड प्रीमियर लीग का आयोजन 21 से 24 मई तक

आईपीएल की तर्ज पर झारखंड प्रीमियर लीग का आयोजन  इक्कीस से चौबीस मई तक होगा। राजधानी रांची के मेकॉन स्टेडियम में होनेवाले इस लीग में बारह टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों के चयन को लेकर कल खिलाड़ियों की हुई निलामी में तीन सौ पचहत्तर क्रिकेटरों  को शामिल किया गया। वहीं, लीग की विजेता को ट्रॉफी के साथ पांच लाख रुपए तथा उप विजेता को तीन लाख रुपए नकद पुरस्कार  मिलेगा।