मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 30, 2025 7:54 पूर्वाह्न

printer

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने वर्ष 2025 और 2026 के लिए भारत का सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर अनुमान बढ़ाकर 6.4% किया

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्राकोष ने भारत के आर्थिक वृद्धि अनुमानों में संशोधन किया है तथा वर्ष 2025 और 2026 के लिए 6.4% वृद्धि दर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पहले वर्ष 2025 में सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर 6.2% और वर्ष 2026 में 6.3% रहने की आशा व्यक्त की गयी थी। विश्‍व की सबसे तेज गति से विकसित हो रही अर्थव्‍यवस्‍था के रूप में भारत की स्थिति की पुष्टि करते हुए मुद्रा कोष ने अनुमानों में संशोधन की वजह अनुकूल बाहरी परिस्थितियों को बताया ।

 

वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2025 में तीन% और 2026 में 3.1% रहने का अनुमान है। पूर्व अनुमानों से यह मामूली वृद्धि अमरीकी शुल्‍कों के आशा से कम असर, और वित्‍तीय स्थितियों में सुधार के कारण होगी। चीन की आर्थिक वृद्धि दर 2025 में 4.8% और 2026 में 4.2% रहने की उम्मीद है। जबकि, अमरीका की वृद्धि दर 2025 में और 2026 में 2% रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला