असम सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में कल रात भूकंप के झटके महसूस किये गये। हालांकि, इससे जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई। यह भूकंप देर रात 12 बजकर 53 मिनट पर आया जिसका केंद्र म्यामार में 106 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी महसूस किये गये।
Site Admin | जनवरी 24, 2025 9:05 पूर्वाह्न
असम सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में महसूस किये गये भूकंप के झटके
