अक्टूबर 13, 2024 9:08 अपराह्न

printer

अवैध बालू खनन की निगरानी ड्रोन से होगी

प्रदेश में पन्द्रह अक्तूबर से बालू खनन की निगरानी ड्रोन के जरिये शुरु होगी। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि इससे अवैध खनन रोकने में मदद मिलेगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन के बारे में विभाग को जानकारी देने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखी जायेगी और ऐसे लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा।

 

श्री सिन्हा ने कहा कि खनन और भू तत्व विभाग राजस्व अर्जित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर तक पांच सौ पचहत्तर करोड़ का राजस्व मिला था, जो इस वर्ष एक हजार चौंतीस करोड़ है।