अल्पसंख्यक मंत्रालय 27 जनवरी से 2 फरवरी तक नई दिल्ली में लोक संवर्धन पर्व का दूसरा संस्करण आयोजित करेगा। मंत्रालय ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से 90 शिल्पकार और कारीगर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इनमें महाराष्ट्र से अजरक प्रिंट साड़ी दुपट्टा, उत्तर प्रदेश से बनारस ब्रोकेड, असम से बेंत और बांस, कर्नाटक से चन्नपटना खिलौने और गुड़िया, और पश्चिम बंगाल से कांथा सिलाई शामिल हैं।
इस पर्व में भारत के विभिन्न क्षेत्रों के 16 पाक-कला विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे जो राज्यों के व्यंजन तैयार करेंगे जिनका लोग आनंद ले सकेंगे। इस पर्व में सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें अल्पसंख्यक समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा।