मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 13, 2024 7:42 अपराह्न

printer

अमरोहा में गंगा के 51 किलोमीटर दायरे में वन विभाग द्वारा जलीय जीवों की कराई गई गणना के परिणाम सकारात्मक

अमरोहा में गंगा के 51 किलोमीटर दायरे में वन विभाग द्वारा जलीय जीवों की कराई गई गणना के परिणाम सकारात्मक रहे। इसमें डॉल्फिन की संख्या में वृद्धि देखी गई, साथ ही घड़ियाल और दुर्लभ प्रजाति के पक्षी भी बड़ी संख्या में पाये गये। 

अमरोहा के 51 किलोमीटर दायरे में की गई गणना में 8 डॉल्फिन अटखेलियां करती हुई नज़र आई हैं। उनके साथ उनके 2 बच्चे और 10 घड़ियाल भी दिखाई पड़े हैं, इनमें 4 मादा घड़ियाल हैं। इसके अलावा गंगा किनारे 4 ब्लैक बेलीड टर्न, ब्लैक ड्रोंगो सहित अनेक दुर्लभ प्रजाति की चिड़िया भी देखी गई हैं। वन विभाग के एसडीओ विमल कुमार के अनुसार पिछली गणना के सापेक्ष इस बार डॉल्फिन की तादाद अधिक है।

 

उन्होंने बताया कि वन विभाग की ओर से विश्व वन्य जीव फंड नाम की संस्था से गंगा में जलीय जीवों की गणना कराई जा रही है। गंगा में डॉल्फिन की बढ़ती तादाद से वन विभाग गदगद नज़र आ रहा है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला