जून 29, 2025 12:42 अपराह्न

printer

अमरीकी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के आयुष शेट्टी पुरुष सिंगल्‍स के फाइनल में पहुंचे

अमरीका के कांउसिल ब्‍लफ में चल रहे अमरीकी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के आयुष शेट्टी पुरुष सिंगल्‍स के फाइनल में पहुंच गये हैं। 20 वर्षीय आयुष शेट्टी छठी वरीयता प्राप्‍त चोउ टिएन चेन को 21-23, 21-15, 21-14 से हराकर फाइनल में पहुंचे। फाइनल में आयुष का सामना कनाडा के तीसरी वरीयता प्राप्त ब्रायन यांग से होगा।