जून 29, 2025 7:52 पूर्वाह्न

printer

अमरीकी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में तन्‍वी शर्मा ने पोलिना बरहोवा को हराकर महिला सिंगल्‍स के फाइनल में प्रवेश किया

अमरीका में आयोवा के कांउसिल ब्‍लफ में चल रहे अमरीकी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी तन्‍वी शर्मा ने यूक्रेन की पोलिना बरहोवा को लगातार सेटो में 21 14,  21 16 से हराकर महिला सिंगल्‍स के फाइनल में प्रवेश किया।

 

16 वर्षीय तन्‍वी विश्‍व रैकिंग में इस समय 66वें स्‍थान पर है और उन्‍होंने पूरे टूर्नामेंट में अपने से अधिक रैंक वाली खिलाडियों को पराजित किया।

 

फाइनल में आज शाम तन्‍वी का मुकाबला विश्‍व में 21वें नंबर की खिलाडी चीन की बीवेन झान्‍ग से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार के रात साढे आठ बजे से खेला जाएगा।