मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 16, 2025 1:14 अपराह्न

printer

अमरीका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने इसरो और नासा के बीच दीर्घकालिक अंतरिक्ष साझेदारी पर दिया बल

अमरीका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो और अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी-नासा के बीच दीर्घकालिक अंतरिक्ष साझेदारी पर बल दिया है। उन्‍होंने अंतरिक्ष क्षेत्र को दोनों देशों के बीच सहयोग के महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक बताया।

 

    वाशिंगटन में भारत-अमरीका अंतरिक्ष सहयोग कार्यक्रम में श्री क्‍वात्रा ने कहा कि चंद्रयान मिशन, आर्टेमिस समझौता और निसार प्रक्षेपण सहित कई मिशनों और कार्यक्रमों के माध्यम से यह सहयोग और बढ़ा है। उन्होंने बताया कि भारत, वर्ष 2028 और 2035 के बीच मानवयुक्त चंद्र मिशन तथा अंतरिक्ष स्टेशन स्‍थापित करने की योजना बना रहा है। उन्‍होंने कहा कि नासा इसमें महत्वपूर्ण भागीदार रहेगा।

 

    इस अवसर पर भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष अभियान-72 के कमांडर के रूप में अपने अनुभव का जिक्र किया। उन्‍होंने इसे एक बेहद कठिन चुनौती बताया।

 

    यह कार्यक्रम भारतीय दूतावास ने आयोजित किया था। इसमें नासा के वैज्ञानिकों, राजनयिकों और प्रवासी भारतीयों ने भाग लिया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला