अप्रैल 5, 2025 8:24 पूर्वाह्न

printer

अमरीका द्वारा विभिन्न देशों पर ट्रैरिफ शुल्क बढ़ाए जाने के बाद वैश्विक बाज़ार में मची हलचल

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर ट्रैरिफ शुल्क बढ़ाए जाने के बाद वैश्विक बाज़ार में लगातार हलचल मची हुई है। कई देशों ने इस पर जवाबी कार्रवाई की है। कल चीन ने अमरीका पर जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद अमरीकी शेयर बाज़ार में बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई। निवेशकों को आशंका है कि टैरिफ युद्ध बढ़ने से अमरीका और वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं मंदी में डूब सकती हैं।

 

अमरीकी शेयर बाज़ार डाउ जोन्स में 2 हजार 200 अंकों यानी 5.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज कह गई। एस-एंड-पी में भी 5.97 प्रतिशत की कमी आई। नैस्डैक कंपोजिट में 5.89 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। वर्ष 2022 के बाद नैस्डैक पहली बार बड़ी गिरावट में बंद हुआ।

 

जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों के अनुसार, अमरीका की अर्थव्यवस्था और व्यापक विश्व अर्थव्यवस्था दोनों में इस साल 60 प्रतिशत मंदी की संभावना है। विश्लेषकों का कहना है कि अगर अन्य देश भी अमरीका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हैं तो मंदी की अधिक हो जाएगी।

 

चीन ने कल अमरीका से आयातित सभी वस्तुओं पर 34 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की, जो व्यापार युद्ध में सबसे बड़ी वृद्धि है। चीन ने कुछ दुर्लभ खनिज वस्‍तुओं के निर्यात पर नियंत्रण की भी घोषणा की और विश्व व्यापार संगठन में शिकायत दर्ज कराई। कनाडा से लेकर चीन ने बढ़ते व्यापार युद्ध में जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

 

 

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस सप्ताह टैरिफ शुल्कों को एक सदी से भी अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर बढ़ा दिया है, जिसके कारण विश्व वित्तीय बाजारों में गिरावट आई है।