अक्टूबर 8, 2025 9:05 अपराह्न

printer

अमरीका के टेक्सास से सैकड़ों नेशनल गार्ड सैनिक अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आव्रजन कार्रवाई का समर्थन करने के लिए शिकागो के एक सेना प्रशिक्षण केंद्र में पहुंच गए हैं

अमरीका के टेक्सास से सैकड़ों नेशनल गार्ड सैनिक अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की आव्रजन कार्रवाई का समर्थन करने के लिए शिकागो के एक सेना प्रशिक्षण केंद्र में पहुंच गए हैं। शिकागो में संघीय आव्रजन अधिकारियों के ख़िलाफ़ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन चल रहे थे। इस तैनाती ने कानूनी और संवैधानिक दोनों प्रश्न खड़े कर दिए हैं। आमतौर पर नेशनल गार्ड सैनिकों को आम तौर पर राज्यपाल द्वारा तैनात किया जाता है।