कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज प्रशासन, जम्मू कश्मीर पुलिस, सेना, वायु सेना, सीएपीएफ, आपातकालीन और स्वास्थ्य सेवाओं, श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया जो इस वर्ष 52 दिनों तक चलने वाले श्री अमरनाथ का हिस्सा रहे हैं।
राजभवन सभागार में आयोजित एक अभिनंदन समारोह में उपराज्यपाल ने अधिकारियों, सेवा प्रदाताओं और सभी हितधारकों के प्रति आभार व्यक्त किया और भक्तों के लिए परेशानी मुक्त सुखद अनुभव और यात्रा के सुचारू संचालन के लिए विस्तृत व्यवस्था करने के उनके प्रयासों की सराहना की।
उपराज्यपाल ने कहा कि श्री अमरनाथ जी यात्रा हमारी आध्यात्मिक विरासत का शाश्वत प्रतीक है और आध्यात्मिक यात्रा की हमारी खोज का प्रतिनिधित्व करती है और हमें विविधता में एकता और भाईचारे के शाश्वत मूल्यों को सिखाती है। उन्होंने कहा कि लोगों की सहयोगात्मक भावना और यात्रियों की सेवा के लिए टीम जम्मू कश्मीर के समर्पण ने परेशानी मुक्त दर्शन सुनिश्चित किया।
श्री सिन्हा ने कहा कि समाज के हर वर्ग, प्रशासन के अधिकारियों, श्राइन बोर्ड, पुलिस, सेना, वायु सेना, सीएपीएफ, बीआरओ, आपदा प्रतिक्रिया बलों, धार्मिक नेताओं, चिकित्सा कर्मचारियों, स्वच्छता कार्यकर्ताओं, सेवा प्रदाताओं, स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक और समन्वित प्रयास, टट्टूवाला, पिट्ठूवाला, इंजीनियर, स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर, सामाजिक संगठन, कार्यबल और मीडिया ने इसे तीर्थयात्रियों के लिए एक यादगार आध्यात्मिक अनुभव बना दिया।
इस वर्ष पांच लाख 12 हजार दो सौ 52 यात्रियों ने पवित्र गुफा के दर्शन किए। यह पिछले बारह वर्षों में यात्रा का सबसे बड़ी संख्या है और यह चौथी बार है जब यात्रियों की संख्या पांच लाख को पार कर गए हैं।
उपराज्यपाल ने यात्रा के सफल संचालन के लिए निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार व्यक्त किया।