मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 12, 2025 8:03 अपराह्न

printer

अफ़ग़ान तालिबान ने ली पाकिस्‍तान में हुए हमले की ज़िम्मेदारी

 

अफ़ग़ान तालिबान ने पाकिस्‍तान में हुए हमले की ज़िम्मेदारी ली है। इन हमलों में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। तालिबान ने इसे पक्तिका प्रांत में हुए पाकिस्तानी हवाई हमले पर जवाबी कार्रवाई बताया है।

तालिबान प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया है कि इस हमले में कई सीमावर्ती ठिकानों को निशाना बनाया गया और 30 पाकिस्तानी सैनिक घायल भी हुए। वहीं नौ तालिबान लड़ाके मारे गए और 18 घायल हो गए।

पिछले हफ़्ते काबुल में हुए विस्फोटों और अफ़ग़ान क्षेत्र में पाकिस्तान द्वारा कथित बमबारी के बाद तनाव बढ़ गया था। पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान पर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है। वहीं तालिबान ने इन आरोपों से इनकार किया है।

तनाव के चलते तोरखम और चमन में प्रमुख सीमा चौकियाँ बंद कर दी गई हैं, जिससे कई वाहन फंस गए हैं। इस बीच सऊदी अरब और कतर ने दोनों देशों से संयम बरतने और बातचीत के ज़रिए तनाव सुलझाने का आग्रह किया है।