मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

नवम्बर 2, 2025 1:16 अपराह्न

printer

अफ़ग़ानिस्तान-पाकिस्तान तनाव के बीच तोरखम सीमा आज दो हफ्तों के बाद फिर से खोल दी गई

तोरखम और चमन क्षेत्रों से अफ़ग़ान शरणार्थियों की वापसी फिर से शुरू हो गई है। यहां से लगभग दस हजार सात सौ लोग अफ़ग़ानिस्तान में प्रवेश कर चुके हैं। अब तक, पाकिस्तान की स्वदेश वापसी पहल के तहत लगभग 15 लाख छह हजार अफ़ग़ान वापस लौट चुके हैं।
 
 
अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच स्थित तोरखम सीमा आज दो हफ्तों के बाद फिर से खोल दी गई है। बीते दिनों हुई झड़पों के बाद इसे बंद कर दिया गया था। यह निर्णय 19 अक्टूबर को दोहा में दोनों देशों के बीच हुए युद्धविराम के बाद लिया गया है।
 
 
दोनों देशों के बीच व्यापार अब भी स्थगित है। अधिकारियों ने बताया है कि यह सीमा वर्तमान में केवल शरणार्थियों की आवाजाही के लिए ही खोली गई है और सुरक्षा में सुधार होने पर व्यापार फिर से शुरू हो जाएगा। तुर्किए और कतर की मध्यस्थता से हुई वार्ता ने युद्धविराम लागू करने में मदद की है।
 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला