दिसम्बर 4, 2025 10:44 पूर्वाह्न

printer

अफगानिस्तान में 140 किमी गहराई पर सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सुबह अफ़ग़ानिस्तान में 140 किलोमीटर की गहराई पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले सोमवार को 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

 

भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच की दरारों पर स्थित अफ़ग़ानिस्तान भूकंपीय दृष्टि से अत्यधिक सक्रिय है। इस क्षेत्र में कई घातक भूकंप आ चुके हैं। इनमें 4 नवंबर को आया 6.3 तीव्रता का भूकंप भी शामिल है। इसमें 27 लोग मारे गए और 956 घायल हुए, और एक ऐतिहासिक मस्जिद को भी नुकसान पहुंचा।

 

संयुक्त राष्ट्र मानवीय कार्य समन्वय कार्यालय के अनुसार बार-बार आने वाले भूकंप पहले से ही संघर्ष और अविकसितता से प्रभावित कमजोर समुदायों के लिए चुनौतियों को और बढ़ा देते हैं। इससे वे प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं रह पाते।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला