अन्याय और असमानताओं से भरी दुनिया में, भारत आम सहमति बनाने में अग्रणी है- प्रोफेसर डॉक्‍टर क्रिस्टीना वानबर्गेन

एक वरिष्ठ विशेषज्ञ और फ्लोरेंस स्थित यूरोपियन यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट में प्रोफेसर डॉक्‍टर क्रिस्टीना वानबर्गेन ने कहा है कि अन्याय और असमानताओं से भरी दुनिया में, भारत आम सहमति बनाने में अग्रणी है। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि एक वैश्विक नागरिक के रूप में उन्हें यह अच्छा लगा है कि भारत ने उन्हें यह समझने में मदद की कि दुनिया स्‍वयं के अलावा दिलचस्‍प लोगों और संस्कृतियों से भरी है। उन्‍होंने कहा कि एक दुनिया, एक परिवार, एक भविष्य का मतलब एकरूपता और हमारे मतभेदों का अंत नहीं है, बल्कि विकसित और अन्य देशों के बीच सच्ची विविधता और सम्मान है, जो वर्तमान में कुछ देशों के प्रभुत्व वाली अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के पुनर्गठन के लिए है।