सितम्बर 8, 2024 7:07 अपराह्न

printer

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवसः रायपुर राज्य स्तरीय “उल्लास साक्षरता अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय “उल्लास साक्षरता अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीप प्रज्ज्वलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री केदार कश्यप ने किया।

मुख्यमंत्री ने उल्लास मेला स्थल पर बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान के लिए नवाचारी गतिविधियों पर केंद्रित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस प्रदर्शनी में कुल छह स्टाल लगाए गए हैं, जिसमें पांच स्टाल संभागों के उल्लास कार्यक्रम पर और एक स्टाल एससीईआरटी का है।

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि साक्षरता का विकास से सीधा संबंध है। साक्षरता समाज में समानता, शांति और विकास का मूल आधार है। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस अक्षर ज्ञान की महत्ता बताने का दिन है। यह ज्ञान के प्रकाश से समाज में सुख और समृद्धि फैलाने के संकल्प लेने का दिन है।

 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि सभी लोग साक्षरता कार्यक्रम में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं और छत्तीसगढ़ को शत-प्रतिशत साक्षर बनाते हुए डिजिटल साक्षरता, जागरूकता सहित जीवन पर्यन्त शिक्षा की ओर अग्रसर हों। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला