सितम्बर 18, 2024 8:53 पूर्वाह्न

printer

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने तकनीकी कारणों से रूस के साथ परामर्श मिशन अनिश्चितकाल तक स्‍थगित किया

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने तकनीकी कारणों से रूस के साथ परामर्श मिशन अनिश्चितकाल तक स्‍थगित कर दिया है। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष में रूसी मामलों से संबद्ध निदेशक एलक्‍सेई मोजहिन के हवाले से एक समाचार एजेंसी ने बताया कि मुद्रा कोष प्रबंधन ने रूस और निदेशक मंडल को इस फैसले की सूचना दे दी है। तकनीकी तैयारियां पूरी न होने को मिशन स्‍थगित करने का कारण बताया गया है।