मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 16, 2025 2:46 अपराह्न

printer

स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के परपोते डॉ. दीपक तिलक का आज पुणे में उनके आवास पर निधन हो गया

स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के परपोते डॉ. दीपक तिलक का आज पुणे में उनके आवास पर निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। उन्होंने तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ के कुलाधिपति और लोकमान्य तिलक द्वारा स्थापित मराठी दैनिक ‘केसरी’ के संपादक के रूप में कार्य किया।

    डॉ. तिलक, नागरिकों की सामाजिक और राजनीतिक सेवा को बढ़ावा देने वाले तिलक स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष और ट्रस्टी भी थे। यह ट्रस्ट राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए किसी व्यक्ति को प्रतिष्ठित तिलक पुरस्कार भी प्रदान करता है।

    महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्ण, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और एकनाथ शिंदे ने भी डॉ. तिलक के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला