मार्च 11, 2025 7:46 पूर्वाह्न

printer

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म-एक्स पर साइबर हमला, एलन मस्क ने कहा कि हमले के पीछे कोई बड़ा समूह या देश शामिल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म-एक्स पर कल रात एक बड़ा साइबर हमला हुआ, जिसके कारण इस मंच पर उपयोगकर्ताओं को कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस हमले ने दुनिया भर में हजारों उपयोगकर्ताओं को अपने हैंडल तक पहुँचने से रोक दिया। इस साइबर हमले का सबसे बड़ा असर अमरीका और ब्रिटेन में देखा गया। एलन मस्क ने भी इस बात की पुष्टि की है कि एक्स के खिलाफ़ बड़ा साइबर हमला हुआ था। उन्होंने संदेह जताया है कि यह हमला बहुत सारे संसाधनों के साथ किया गया था और इसमें या तो कोई बड़ा समूह या देश शामिल है।