मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 23, 2025 12:59 अपराह्न

printer

सुजुकी एरोबिक्स जिम्नास्टिक विश्व कप 2025 में भाग लेने के लिए जापान रवाना हुई छह सदस्यीय भारतीय टीम

सुजुकी एरोबिक्स जिम्नास्टिक विश्व कप 2025 में भाग लेने के लिए छह सदस्यीय भारतीय टीम जापान के टोक्यो के लिए रवाना हो गई है। 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 19 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

   

 

भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ के अध्यक्ष सुधीर मित्तल और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारियों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने प्रस्थान से पहले एथलीटों को बधाई दी।