मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 11, 2024 7:38 अपराह्न | Rajnath Singh

printer

सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है –  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

 

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वे, आज नई दिल्ली में सीमा क्षेत्र विकास सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि भारत की भू-रणनीतिक स्थिति कुछ ऐसी है कि उसे कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पडता है। इनसे निपटने का सबसे अच्छा तरीका सीमा क्षेत्रों का विकास सुनिश्चित करना है।   

    रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले दस वर्षों में सीमा सड़क संगठन ने साढे आठ हजार किलोमीटर से अधिक सड़कों और 400 से अधिक स्थायी पुलों का निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों को राष्ट्रीय बिजली ग्रिड से जोड़ने के लिए 220 किलो वॉट क्षमता वाली श्रीनगर-लेह बिजली लाइन शुरू की है। श्री सिंह ने कहा कि पिछले चार वर्षों में ही सात हजार से अधिक सीमावर्ती गांवों को इंटरनेट से जोड़ दिया गया है। इसके लिए लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश पर विशेष ध्‍यान दिया जा रहा है।

    रक्षा मंत्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार विशेष जोर दे रही है। इन प्रयासों के कारण वर्ष 2020 से 2023 तक लद्दाख, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ गई। उन्‍होंने इस बात पर प्रसन्नता व्‍यक्‍त की कि कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में अच्‍छी वृद्धि हुई है जिससे रोजगार के अवसर बने हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला