अक्टूबर 2, 2025 10:40 पूर्वाह्न

printer

विजयदशमी का पर्व पूरे देश में आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है

विजय दशमी यानी दशहरा पर्व आज आस्था और उल्लास से मनाया जा रहा है। यह दिन नवरात्रि अनुष्ठान और दुर्गा पूजा के समापन तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दिल्ली के माधवदास पार्क में दशहरा उत्सव में शामिल होंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज में शाम छह बजे रामलीला समिति द्वारा आयोजित पारंपरिक रावण दहन आयोजन में उपस्थित रहेंगे।