मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 3, 2025 8:03 अपराह्न

printer

संघ और राज्य लोक सेवा आयोगों की सर्वोत्तम प्रथाओं के संग्रह के रूप में एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा

संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा है कि संघ और राज्य लोक सेवा आयोगों की सर्वोत्तम प्रथाओं के संग्रह के रूप में एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। डॉ. अजय कुमार ने यह घोषणा 27 राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों और सदस्यों के साथ वर्चुअल माध्‍यम से हुई बैठक में की।

    डॉ. कुमार ने कहा कि प्रस्तावित उत्कृष्टता केंद्र मानक संचालन प्रक्रियाओं, नवाचारों और सीखने के ज्ञान केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इससे संघ और राज्य लोक सेवा आयोगों के साथ-साथ अन्य राष्ट्रीय भर्ती निकायों को भी लाभ होगा। उन्होंने प्रतिभा सेतु पोर्टल की सफलता का भी उल्‍लेख किया। यह पोर्टल उन अभ्‍यर्थियों को अवसर प्रदान करता है जो सघं लोक सेवा आयोग के साक्षात्कार चरण तक पहुँच गए थे, लेकिन अंतिम सूची में जगह नहीं बना पाए थे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला