मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 21, 2025 9:39 पूर्वाह्न

printer

श्रीलंका: लंका इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा कोलंबो में किया गया सुर संगम संगीत संध्या का आयोजन 

 
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आज लंका इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा सुर संगम संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध बॉलीवुड गायिका ऋचा शर्मा ने कई मधुर गीत गाए। इस कार्यक्रम में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा के साथ-साथ कोलंबो में भारतीय समुदाय के सदस्य भी मौजूद थे। श्री झा ने भारत-श्रीलंका संबंधों के भविष्य के बारे में बोलते हुए, श्रीलंका के ईंधन पारिस्थितिकी तंत्र में भारतीय ऊर्जा पी.एस.यू. के योगदान पर जोर दिया।
 
 
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन- आई.ओ.सी. ने श्रीलंका के राष्ट्रीय अस्पताल को डायलिसिस मशीन भी दान की। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व- सी.एस.आर. पहल के तहत दान की गयी यह 22वीं मशीन है।
 
 
पिछले 23 वर्षों से परिचालन कर रही लंका आई.ओ.सी. श्रीलंका के ईंधन उद्योग में पहली निजी इकाई है, जिसने 2022 के आर्थिक संकट के दौरान श्रीलंका की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद की। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला