मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 2, 2025 11:07 पूर्वाह्न

printer

श्रीलंका: देश भर में कई परिषदों के लिए नव-नियुक्त महापौरों और नगर परिषदों के उप महापौरों के नामों की हुई आधिकारिक घोषणा

श्रीलंका के निर्वाचन आयोग ने हाल ही में संपन्न स्थानीय निकाय चुनावों के बाद, देश भर में कई परिषदों के लिए नव नियुक्त महापौरों और नगर परिषदों के उप महापौरों के नामों की आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है।

   

 

सरकारी राजपत्र में 31 मई 2025 को प्रकाशित नियुक्तियां कई प्रमुख नगर परिषदों के निर्वाचित नेतृत्व की पुष्टि करती हैं जहां एक ही पार्टी या समूह ने बहुमत हासिल किया था। परिषदें आज से अपना कार्यकाल शुरू कर रही हैं।

   

 

ऐसे मामले जहाँ किसी एक पार्टी या समूह ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है वहां महापौर और उप महापौर को सीधे नियुक्त किया गया है। हालाँकि, जिन परिषदों में किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है, वहाँ चुनाव आयोग ने कहा है कि निर्वाचित सदस्यों में से महापौर और उप महापौर का चुनाव करने के लिए उद्घाटन सत्र के दौरान आंतरिक परिषद वोट होंगे।

   

 

मूल रूप से मार्च 2023 के लिए निर्धारित, चुनाव वित्तीय बाधाओं और प्रशासनिक देरी के कारण बार-बार स्थगित किए गए थे। वे आखिरकार मई 2025 में ये चुनाव आयोजित किए गए और परिणामों के बाद अब नए स्थानीय सरकारी नेतृत्व की औपचारिक स्थापना की गई है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला