श्रीलंका के जाफना में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने वावुनिया विश्वविद्यालय में हिंदी भाषा पाठ्यक्रम की शुरूआत की है। हिंदी के प्रति बढ़ती रुचि को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है।
इस पाठ्यक्रम का उद्घाटन भारतीय महावाणिज्य दूत साई मुरली और कुलपति प्रो. अत्पुथराजा ने संयुक्त रूप से किया। इस पहल का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच भाषाई और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देना, बेहतर संचार और गहरे सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मजबूती प्रदान करना है।
यह कार्यक्रम श्रीलंका में शिक्षाविदों और और आम लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दर्शाता है। इस पाठ्यक्रम से छात्रों को शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।