मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 8, 2025 8:58 अपराह्न

printer

वीर सैनिक लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

हरियाणा में पलवल जिले के नगला मोहम्मदपुर गांव के वीर सैनिक लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। लांस नायक दिनेश कल पुंछ में सीमा पार हमले में वीरगति को प्राप्‍त हुए थे।

    भारतीय सेना और हरियाणा पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, हरियाणा के मंत्रियों और सभी दलों के स्थानीय नेताओं सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने लांस नायक दिनेश को पुष्पांजलि अर्पित की। 30 जनवरी, 1993 को जन्मे दिनेश कुमार शर्मा 15 सितंबर, 2014 को भारतीय सेना में शामिल हुए थे। वह पुंछ सीमा पर लांस नायक के पद पर तैनात थे, जहाँ उन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला