मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 22, 2025 9:00 अपराह्न

printer

विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज जापान के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए तोक्यो पहुंचे

विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज जापान के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलने के लिए तोक्यो पहुंचे। उप विदेश मंत्री ताकेहिरो फुनाकोशी के साथ बैठक में दोनों पक्षों ने भारत और जापान के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों, रक्षा और सुरक्षा, आर्थिक सहयोग तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित प्रमुख मुद्दों की समीक्षा की। उन्होंने सामयिक महत्व के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

    विदेश सचिव ने जापान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, मासाताका ओकानो और विदेश मामलों के वरिष्ठ उप मंत्री, हिरोयुकी नामाज़ू के साथ भी मुलाकात की और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।

    विदेश मंत्रालय ने कहा कि यात्रा के दौरान, विदेश सचिव ने रायसीना तोक्यो वार्ता के दूसरे संस्करण में मुख्य भाषण दिया।

    यह यात्रा भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी और प्रगाढ करने के प्रयास में दोनों पक्षों के बीच नियमित उच्च-स्तरीय संपर्कों की निरंतरता में थी। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद जापान की सरकार की भारत के प्रति समर्थन और एकजुटता की सराहना की।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला