मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 9, 2025 8:02 अपराह्न

printer

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ऊधमसिंह नगर जिले में गोष्ठियों का आयोजन, किसानों को कृषि की नई तकनीकों की दी गई जानकारी

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ऊधमसिंह नगर जिले में गदरपुर ब्लॉक के अलखदेवी, बराखेड़ा और सकैनिया में गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को कृषि की नई तकनीकों और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कृषि, पशुपालन, मछली पालन, मुर्गी पालन, बागवानी आदि से संबंधित शंकाओं का समाधान भी किया।

 

कृषि विज्ञान केंद्र, काशीपुर के वैज्ञानिक डॉ0 शिव कुमार शर्मा ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत मुख्य रूप से छोटी जोत के किसानों ने अपनी समस्याओं को रखा।

 

उन्होंने बताया कि लघु और मध्यम वर्ग के किसानों को पशुपालन, मुर्गी पालन और मत्स्य विभाग की योजनाओं के बारे में बताया गया जो, छोटी जोत के किसानों के लिए अधिक प्रभावी हैं।

ग्राम प्रधान भावना अरोड़ा ने बताया कि किसानों को खेती की नई तकनीकों की जानकारी नहीं होती है और इस कार्यक्रम के जरिए किसान जागरूक हो रहे हैं। 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला