मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

फ़रवरी 3, 2025 1:52 अपराह्न

printer

लोकसभा में संसद के संयुक्त सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू

लोकसभा में संसद के संयुक्त सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हो गई। भारतीय जनता पार्टी के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने धन्‍यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा किए गए कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं को सूचीबद्ध किया।

 

बिधूडी ने कथित रूप से राष्ट्रीय राजधानी में आयुष्मान भारत और प्रधान मातृ आवास योजना जैसी विभिन्न केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं करने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार की आलोचना की। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली सरकार लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल, आवास और अन्य सुविधाओं से वंचित कर रही है।

 

बिधूड़ी ने दिल्ली सरकार पर जे जे कॉलोनियों के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली जल बोर्ड को 75 हजार करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है।

 

बिधूड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार ने राजधानी में 1700 अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को मालिकाना हक प्रदान करने के लिए भी कदम उठाए हैं।

 

उन्होंने शहर में सड़कों की खराब स्थिति, वायु प्रदूषण और सार्वजनिक परिवहन से संबंधित समस्याओं का मुद्दा भी उठाया। बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अपने आधिकारिक आवास पर अत्‍यधिक खर्च करने का भी आरोप लगाया।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला